छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से 32वां अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन शुरू हो गया। दो दिन के इस सम्मेलन का उद्घाटन राज्यपाल रामेन डेका ने किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्थानीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी और तकनीक-सक्षम बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में स्थानीय स्वशासी संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त, त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी, समावेशी, विश्वसनीय तथा सहभागी बनाने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।