क्षेत्रीय

सितम्बर 6, 2026 2:18 अपराह्न

views 91

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब ने ली 10 लोगों की जान

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 35 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। यह मामला बांदा थाना क्षेत्र के नौरोजा और घुघरा खुर्द गांवों का है। शुरुआती जांच में शराब में मिथाइल अल्कोहल होने की आशंका जताई गई है। कुछ लोगों को ...

सितम्बर 6, 2026 1:17 अपराह्न

views 46

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

भारी बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेने चित्रकूट जिले में मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव अभियान जारी है।

सितम्बर 6, 2026 8:41 पूर्वाह्न

views 208

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन

झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का दिल का दौरा पड़ने से गिरिडीह के एक अस्पताल में निधन हो गया है। देर रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज तड़के उनका निधन हो गया।   मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते ...

सितम्बर 6, 2026 8:36 पूर्वाह्न

views 893

भाजपा के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे अवकाश-प्राप्त एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी का स्थान लेंगे। श्री जोशी ने 8 अक्टूबर, 2017 को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप-राज्यपाल का पदभार संभाला था।   62 वर्षीय डॉ. शर्मा उत्तर...

सितम्बर 6, 2026 8:30 पूर्वाह्न

views 162

छत्तीसगढ़: एनआईए की विशेष अदालत ने झीरम घाटी माओवादी हमले के सभी 10 आरोपियों को दी सजा

छत्तीसगढ़ में, जगदलपुर की राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एन.आई.ए. की विशेष अदालत ने झीरम घाटी में हुए माओवादी हमले के मामले में सभी दस आरोपियों को दोषी ठहराया है। इस मामले में कुल ग्यारह आरोपी थे जिनमें से एक की मृत्यु हो गई थी।   अदालत ने दो महिलाओं सहित सभी दस आरोपियों को 29 लोगों की हत्या और 15 को हत्...

सितम्बर 6, 2026 7:33 पूर्वाह्न

views 134

नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज

दिल्ली में नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की अपराध-नियंत्रण शाखा ऐसी आपराधिक गतिविधियों की पहचान के लिए लगातार निगरानी कर रही है ताकि गलत लेबल वाली और नकली दवाओं के निर्माण और वितरण को रोका जा सके। इस मामले में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन-CDSCO, दिल्ली पुलिस ...

सितम्बर 6, 2026 6:27 पूर्वाह्न

views 289

जयपुर में नीट-पीजी की पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड-NBEMS ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर नीट-पीजी की पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जयपुर के पांच केंद्रों पर परीक्षा सुचारू तरीक़े से संपन्न हुई। पिछले महीने की ...

सितम्बर 5, 2026 8:51 अपराह्न

views 59

महाराष्ट्र में दही हांडी समारोह के दौरान अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में दही हांडी समारोह के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मुंबई के मालवणी में स्थानीय दही हांडी समारोह के दौरान ईंटों का एक खंभा गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुणे में समारोह के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की दबकर म...

सितम्बर 5, 2026 4:18 अपराह्न

views 36

त्रिपुरा में एसआईआर की प्रक्रिया आज से शुरू

त्रिपुरा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। शुरुआती चरण में प्रशिक्षण और योजना तैयार करने का काम होगा। बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक कर उन्हें घर-घर सत्यापन के दौरान उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी देंगे...

सितम्बर 5, 2026 2:31 अपराह्न

views 125

बिहार: गंगा, गंडक और कोसी नदी में लगातार बढ़ रहा है पानी का स्तर

बिहार में गंगा, गंडक और कोसी नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ से 16 ज़िले प्रभावित हुए हैं, जबकि पटना समेत 14 ज़िलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बह रही है। विभाग ने अनुमान लगाया है कि गांधी घाट गेज साइट पर बा...