सितम्बर 6, 2026 7:33 पूर्वाह्न

printer

नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई तेज

दिल्ली में नकली दवा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। दिल्ली पुलिस की अपराध-नियंत्रण शाखा ऐसी आपराधिक गतिविधियों की पहचान के लिए लगातार निगरानी कर रही है ताकि गलत लेबल वाली और नकली दवाओं के निर्माण और वितरण को रोका जा सके। इस मामले में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन-CDSCO, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई करता है।
 
दिल्ली पुलिस ने इस साल अप्रैल में, गलत लेबल वाली रैबीज वैक्सीन जब्त की थी जो मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पिछले महीने भारत के औषधि महानियंत्रक ने सभी राज्य औषधि नियंत्रकों से अनुरोध किया था कि वे दवा के फर्जी कारोबार पर कड़ी निगरानी रखें।