सितम्बर 5, 2026 2:31 अपराह्न

printer

बिहार: गंगा, गंडक और कोसी नदी में लगातार बढ़ रहा है पानी का स्तर

बिहार में गंगा, गंडक और कोसी नदी में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ से 16 ज़िले प्रभावित हुए हैं, जबकि पटना समेत 14 ज़िलों में हालात गंभीर बने हुए हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार, पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से लगभग दो मीटर ऊपर बह रही है।

विभाग ने अनुमान लगाया है कि गांधी घाट गेज साइट पर बाढ़ का नया उच्चतम स्तर दर्ज किया जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप, नदी के बहाव वाले इलाकों, खासकर दियारा क्षेत्रों पर दबाव बढ़ सकता है। विभाग ने संबंधित ज़िलों को बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी ज़रूरी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला