झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का दिल का दौरा पड़ने से गिरिडीह के एक अस्पताल में निधन हो गया है। देर रात तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज तड़के उनका निधन हो गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया था।