सितम्बर 6, 2026 6:27 पूर्वाह्न

printer

जयपुर में नीट-पीजी की पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड-NBEMS ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन परीक्षा केंद्र पर नीट-पीजी की पुनर्परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, जयपुर के पांच केंद्रों पर परीक्षा सुचारू तरीक़े से संपन्न हुई।

पिछले महीने की 30 तारीख को जयपुर के परीक्षा केंद्रों में बिजली की समस्या के कारण 2 हजार चार सौ 45 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी थी।