क्षेत्रीय

अगस्त 16, 2026 10:02 अपराह्न

views 48

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आयुष्मान भारत योजना का औपचारिक शुभारंभ किया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज राज्य में केंद्र सरकार की प्रमुख स्वास्थ्य बीमा योजना, 'आयुष्मान भारत' का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया। उन्होंने 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' भी शुरू की। जो लोग आयुष्मान भारत के दायरे में नहीं आते, वे राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना के  पात्र होंग...

अगस्त 16, 2026 9:58 अपराह्न

views 157

असम राइफल्स ने नागालैंड के कोहिमा और चिएस्वेमा में साइकिल रैली आयोजित की

असम राइफल्स ने देशव्यापी 'फिट इंडिया मूवमेंट' के अंतर्गत 'संडेज़ ऑन साइकिल' पहल के हिस्से के तौर पर नागालैंड के कोहिमा और चिएस्वेमा में एक साइकिल रैली आयोजित की। इस पहल का उद्देश्‍य अच्‍छी सेहत, स्‍वस्‍थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। चिएस्वेमा गैरीसन में, यह रैली स्वतंत्रता दिवस ...

अगस्त 16, 2026 9:27 अपराह्न

views 99

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

.गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार इन वर्गों पर विशेष ध्यान दे रही है। श्री शाह आज राजस्‍थान के अलवर में राज्य के 17 जिलों में छह हजार चार सौ करोड़...

अगस्त 16, 2026 9:32 अपराह्न

views 52

डीआरआई ने दक्षिण-पूर्वी एशियाई सुपारी को बांग्लादेशी बताकर आयात करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

राजस्‍व खुफिया निदेशालय-डीआरआई ने एक ऐसे बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है जो दक्षिण-पूर्वी एशियाई सुपारी को बांग्लादेशी बताकर भारत में आयात करता था और उसे दक्षिण एशिया मुक्‍त व्‍यापार क्षेत्र-साफ्टा के अंतर्गत रियायती शुल्‍क का गलत फ़ायदा मिलता था। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि जांच में अब तक दो हजार ...

अगस्त 16, 2026 9:55 अपराह्न

views 64

पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में कल मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने कल ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी अगले दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने बताया है कि कल ...

अगस्त 16, 2026 8:08 अपराह्न

views 32

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सदैव अटल जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यबोध और जनसेवा की अखंड प्रेरणा है। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सुशासन की मजबूत नींव से लेकर ...

अगस्त 16, 2026 7:55 अपराह्न

views 63

दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पेपर-बेस्ड पिंक टिकट की व्यवस्था 31 अगस्त तक बढ़ाई

दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम डी.टी.सी. बसों में मुफ़्त यात्रा के लिए पेपर-बेस्ड पिंक टिकट की मौजूदा व्यवस्था को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस फैसले के अंतर्गत बसों में मुफ़्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को एक सितंबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना अनिवार्य हो जाएगा। दिल्ली के प...

अगस्त 16, 2026 5:44 अपराह्न

views 168

जम्मू-कश्मीर में बहुप्रतीक्षित सुंगल सुरंग आम लोगों के आवागमन के लिए खोली गई

जम्मू-कश्मीर में, जम्मू-पुंछ राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर बहुप्रतीक्षित सुंगल सुरंग को आम लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इससे राजौरी, पुंछ और नौशेरा के साथ संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। कालीधर रेंज से होकर बनाई गई यह सुरंग लगभग 3 किलोमीटर लंबी है। इसका निर्माण सीमा सड़क संगठन ने किया है। इस सुरंग की म...

अगस्त 16, 2026 5:23 अपराह्न

views 48

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में महारानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने आज करनाल में महारानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्‍होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में वीरांगनाओं और महान योद्धाओं के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महारानी अवंती बाई लोधी को महान व्यक्तित्व बताते हुए श्री लाल ने कहा कि उन जैस...

अगस्त 16, 2026 4:49 अपराह्न

views 19

वाराणसी हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी बंदूक चली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से मुंबई जाने वाले एक यात्री की सुरक्षा जांच के दौरान एक लाइसेंसी बंदूक गलती से चल गई। नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि यात्री ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन काउंटर पर बंदूक और 21 जिंदा कारतूसों की जानकारी दी थी। इसके...