मणिपुर में, विशेष गहन पुनरीक्षक-एसआईआर पूरा होने के बाद आज जारी अंतिम मतदाता सूची में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज़्यादा है। मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली जुलाई 2026 को मणिपुर में कुल 19,60,620 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 10,06,962 लाख महिलाएं, 9,53,350 पुरुष और 308 थर्ड-जेंडर वोटर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में लिंग अनुपात 1,056 है। यह राष्ट्रीय औसत से बहुत ज़्यादा है।
उन्होंने बताया कि मसौदा मतदाता सूची में कुल 56,871 मतदाताओं को शामिल किया गया और कुल 30,650 मतदाताओं के नाम हटाए गए। कुल 1,58,677 ऐसे मतदाता हैं जिनके गणना प्रपत्र नहीं मिले थे। इन्हें मसौदा सूची से हटा दिया गया।