सितम्बर 6, 2026 9:07 अपराह्न

printer

मध्य प्रदेश: सागर में अवैध शराब मामले में आबकारी विभाग के तीन अधिकारी निलंबित

मध्य प्रदेश सरकार ने सागर जिले में संदिग्ध जहरीली और अवैध शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी को जिले से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सागर जिले की बांदा तहसील में संदिग्ध जहरीली शराब पीने के बाद अब तक दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कलेक्टर प्रतिभा पाल के अनुसार, करीब 35 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत अब भी गंभीर है।

प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिथाइल अल्कोहल के सेवन की आशंका जताई गई है। प्रभावित गांवों में जांच की जा रही है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने कुछ शराब की दुकानों को सील कर दिया है और नमूने लेने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच कर रही हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला