क्षेत्रीय

सितम्बर 7, 2026 8:42 पूर्वाह्न

views 218

आकाशवाणी पर भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी का सीधा प्रसारण, FM 102.5 मेगाहर्ट्ज और News On Air ऐप पर सुनें

उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की शाही सवारी का आज आकाशवाणी से सीधा प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी उज्जैन दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक इसका लगातार प्रसारण करेगा।   इसे मध्य प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों पर सुना जा सकेगा। श्रद्धालु एफएम 102.5 मेगाहर्ट्ज और न्यूज ऑन एयर मोबाइल ऐप के माध्‍यम से भी इसका ...

सितम्बर 7, 2026 8:39 पूर्वाह्न

views 66

पहाड़ी परंपराओं और सांस्कृतिक को महत्व देते हुए जम्मू-कश्मीर में लोक महोत्सव का समापन हुआ

जम्मू-कश्मीर में, दो दिन के भव्य लोक महोत्सव का समापन कल शाम रामबन जिले में हुआ। महोत्सव में पहाड़ी समुदाय की समृद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और जातीय पहचान का प्रदर्शन किया गया। यह महोत्सव स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन रामबन, पर्यटन निदेशालय जम्मू और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अ...

सितम्बर 7, 2026 6:36 पूर्वाह्न

views 105

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिन की यूएई यात्रा पर दुबई पहुंचे

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल संयुक्त अरब अमीरात  के तीन दिन की यात्रा पर दुबई पहुंचे। वे दुबई में वार्षिक निवेश बैठक कांग्रेस में भाग लेंगे और निवेशकों के समक्ष मध्य प्रदेश को एक आकर्षक निवेश स्‍थल के रूप में प्रस्तुत करेंगे। यात्रा का लक्ष्य रसद, खनन, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, वस्त्र औ...

सितम्बर 6, 2026 9:07 अपराह्न

views 61

मध्य प्रदेश: सागर में अवैध शराब मामले में आबकारी विभाग के तीन अधिकारी निलंबित

मध्य प्रदेश सरकार ने सागर जिले में संदिग्ध जहरीली और अवैध शराब के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य अधिकारी को जिले से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मामले में दो...

सितम्बर 6, 2026 8:08 अपराह्न

views 54

मध्य प्रदेश में बाघ शिकार का आरोपी शेरू पारधी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में वन्यजीवों के शिकार के खिलाफ चल रहे अभियान में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने बाघों के शिकार के आरोपी शेरू पारधी उर्फ शेरू सिंह को शहडोल के ब्यौहारी से गिरफ्तार किया है। शेरू पारधी कटनी का रहने वाला है और करीब डेढ़ साल से फरार था। उसके साथ उसकी पत्नी बिनौरी बा...

सितम्बर 6, 2026 7:40 अपराह्न

views 44

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक जीवन और झारखंड की जनता की सेवा में सुदिव्य कुमार सोनू के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने उनके परिवार, सहयोगियों और झारखंड की जनता के ...

सितम्बर 6, 2026 7:36 अपराह्न

views 33

दिल्ली को स्टार्टअप और इनोवेशन हब बनाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जोर

राजधानी दिल्ली को देश की स्टार्टअप और इनोवेटिव राजधानी बनाने की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली स्टार्ट-अप औऱ इनक्यूबेशन नीति पर आयोजित एक विशेष गोलमेज बैठक में सहभागिता की। नई दिल्ली में प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा यूथ फॉर गवर्नेंस के सहयोग से...

सितम्बर 6, 2026 5:10 अपराह्न

views 79

कोयला मंत्रालय ने पंजाब में कोयले की कमी से बिजली उत्पादन घटने की खबरों का खंडन किया

कोयला मंत्रालय ने पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में कम बिजली उत्पादन का कारण केंद्र से कोयले की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने की मीडिया की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पंजाब के बिजली संयंत्रों के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराया गया है। कोल इंडिया लिमिटेड, पंजाब सहित पूर...

सितम्बर 6, 2026 5:03 अपराह्न

views 35

मणिपुर की अंतिम मतदाता सूची में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

मणिपुर में, विशेष गहन पुनरीक्षक-एसआईआर पूरा होने के बाद आज जारी अंतिम मतदाता सूची में पुरुष के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या ज़्यादा है। मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि पहली जुलाई 2026 को मणिपुर में कुल 19,60,620 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 10,06,962 लाख महिलाएं, 9,53,350 पुरुष और...

सितम्बर 6, 2026 4:36 अपराह्न

views 29

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शिक्षकों से वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आह्वान किया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि वे अगली पीढ़ी को ज्ञान, वैज्ञानिक सोच, मानवीय मूल्यों और सच्ची देशभक्ति के साथ तैयार करें। अगरतला में शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने तकनीक, विज्ञान और कौशल आधारित शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-ए...