सितम्बर 6, 2026 7:36 अपराह्न

printer

दिल्ली को स्टार्टअप और इनोवेशन हब बनाने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का जोर

राजधानी दिल्ली को देश की स्टार्टअप और इनोवेटिव राजधानी बनाने की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली स्टार्ट-अप औऱ इनक्यूबेशन नीति पर आयोजित एक विशेष गोलमेज बैठक में सहभागिता की। नई दिल्ली में प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा यूथ फॉर गवर्नेंस के सहयोग से आयोजित इस बैठक में देश के प्रमुख उद्योगपतियों, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों और उद्यमिता क्षेत्र के विशेषज्ञों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य दिल्ली स्टार्ट-अप और इनक्यूबेशन नीति को प्रभावी बनाने के लिए उद्योग जगत तथा स्टार्टअप समुदाय से प्रत्यक्ष सुझाव प्राप्त करना और राजधानी में एक मजबूत तथा उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना रहा।

संवाददाताओ से बातचीत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि दिल्ली के युवाओं से सरकार ने जो वादा किया था, उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ा रहे हैं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस नीति के अंतर्गत, दिल्ली के स्टार्टअप्स के लिए हमने दिल्ली यूनिवर्सिटी, कॉलेजों और स्कूलों में इनक्यूबेशन सेंटर खोलने का समाधान सोचा था।

वहीं, दिल्ली के शहरी विकास और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस निती के माध्यम से दिल्ली सरकार का उद्देश्य दस हजार से अधिक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना और मदद करना है, साथ ही 4 लाख से ज़्यादा युवाओं के लिए रोज़गार के अवसर पैदा करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला