जम्मू-कश्मीर में, दो दिन के भव्य लोक महोत्सव का समापन कल शाम रामबन जिले में हुआ। महोत्सव में पहाड़ी समुदाय की समृद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और जातीय पहचान का प्रदर्शन किया गया। यह महोत्सव स्थानीय लोगों द्वारा जिला प्रशासन रामबन, पर्यटन निदेशालय जम्मू और जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से आयोजित किया गया। महोत्सव में हजारों स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने भाग लिया। दो दिन के महोत्सव में रंगारंग पहाड़ी लोक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पारंपरिक संगीत, नृत्य और स्थानीय कला रूपों का प्रदर्शन किया गया; क्षेत्र की स्वदेशी खेल परंपराओं को बढ़ावा देने वाली ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
News On AIR | सितम्बर 7, 2026 8:39 पूर्वाह्न
पहाड़ी परंपराओं और सांस्कृतिक को महत्व देते हुए जम्मू-कश्मीर में लोक महोत्सव का समापन हुआ