महाराष्ट्र में दही हांडी समारोह के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मुंबई के मालवणी में स्थानीय दही हांडी समारोह के दौरान ईंटों का एक खंभा गिरने से सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
पुणे में समारोह के दौरान लोहे का ढांचा गिरने से 45 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। नासिक में मुंबई से पंचवटी घूमने आए एक परिवार के एक बच्चे की गोदावरी नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा चार बच्चों के नदी में गिरने के बाद हुआ।