राष्ट्रीय

सितम्बर 21, 2026 4:42 अपराह्न

views 87

गृह मंत्री अमित शाह मादक पदार्थरोधी कार्य बल पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में मादक पदार्थरोधी कार्य बल के राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों के तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। स्‍वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा आयोजित दो दिन के सम्मेलन में आने वाली पीढ़ियों को मादक पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए कार्य योजना पर विमर्श होगा।...

सितम्बर 21, 2026 2:11 अपराह्न

views 74

स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा- दवाओं के दुष्प्रभावों की निगरानी में भारत की यात्रा आत्मनिर्भरता का उल्लेखनीय उदाहरण

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि दवाओं के दुष्प्रभावों और प्रतिकूल प्रतिक्रिया की निगरानी में भारत की यात्रा पिछले वर्षों में आत्मनिर्भता का एक उल्लेखनीय उदाहरण रही है। नई दिल्ली में नेशनल फॉर्म्यूलरी ऑफ इंडिया के 7वें संस्करण को जारी करते हुए उन्होंने यह बात कही। ...

सितम्बर 21, 2026 2:13 अपराह्न

views 93

दूरसंचार विभाग ने फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ को लेकर लोगों को सतर्क किया

दूरसंचार विभाग ने सिमकार्ड को धोखाधड़ी से जारी किये जाने, दूरसंचार पहचानकर्ताओं के दुरूपयोग या आईएमईआई नम्बरों के साथ छेड़छाड़ को लेकर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। विभाग ने दोहराया है कि ऐसा किया जाना एक दंडनीय अपराध है जिसमें तीन साल तक की जेल और 50 लाख रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। विभाग ने ल...

सितम्बर 21, 2026 1:59 अपराह्न

views 33

भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की हालिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि श्री अंसारी ने 2019 में प्रकाशित एक किताब का हवाला देते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हिंदू...

सितम्बर 21, 2026 1:41 अपराह्न

views 42

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मेरठ पहुंचे, बूथ से जिला स्तर तक तैयारियों की समीक्षा की

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर आज मेरठ पहुंचे। श्री नवीन आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मेरठ और सहारनपुर यात्रा पर हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद श्री नवीन पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश गए हैं।    इस दौरान उन्‍होंने बूथ, शक्ति क...

सितम्बर 21, 2026 1:33 अपराह्न

views 45

आवारा पशुओं के लिए शेल्टर होम बनाने के निर्देश पर NHAI ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

सर्वोच्च न्यायालय ने देशभर में आवारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने के निर्देश के खिलाफ दायर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की याचिका पर सुनवाई के लिए विशेष पीठ गठित करने पर सहमति व्यक्त की है।   भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि न्यायमूर्ति विक...

सितम्बर 21, 2026 1:10 अपराह्न

views 39

सरकार ने कहा- केरलम फिल्म फेस्टिवल में सभी फिल्मों का होगा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता शशि थरूर के आरोपों को किया खारिज

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केरल के 18वें अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में किसी भी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति से इनकार नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छह फिल्मों के बारे में अतिरिक्त जानकारी और स...

सितम्बर 21, 2026 12:21 अपराह्न

views 49

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने भारत का तीसरा पदक पक्का किया, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई

नए शामिल किए गए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने भारत के लिए तीसरा पदक पक्का कि‍या। उन्होंने महिलाओं की 60 किलोग्राम ट्रेडिशनल एम.एम.ए. स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में आज उनका मुकाबला सिंगापुर की तेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में जीत या हार, दोनों ही स्थिति में सुचिका ...

सितम्बर 21, 2026 12:06 अपराह्न

views 297

भारत-अमरीका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ जारी, आपसी समझ और मजबूत संबंधों पर जोर

भारत और अमरीका के बीच उत्तराखंड के औली में संयुक्त सैन्य अभ्यास 'युद्ध अभ्यास 2026' जारी है। भारतीय सेना के अनुसार, यह अभ्‍यास सिर्फ प्रशिक्षण तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी भाईचारे, समझ और मजबूत रिश्तों को भी बढ़ावा दे रहा है। इस अभ्यास के दौरान दोनों सेनाओं के जवान ...

सितम्बर 21, 2026 11:48 पूर्वाह्न

views 68

भारत ने कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक हादसे में दो विद्यार्थियों की मृत्यु पर शोक जताया

भारत ने कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक हादसे में तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के दो विद्यार्थियों- मनोज शिवकुमार और श्रीसरन तिरुग्नानासंबंथम की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि इस दुख की घड़ी में वह शोक-संतप्त परिवार के साथ है। ...