राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर अब केरलम् के नए राज्यपाल होंगे। केरलम् के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को अब तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ब्रज मोहन राम ओडिशा के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं जबकि डॉ. सुधा यादव कर्नाटक की राज्यपाल होंगी। डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है जबकि दुष्यंत गौतम सिक्किम के राज्यपाल होंगे। सभी नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तिथियों से प्रभावी होंगी।
News On AIR | अक्टूबर 13, 2026 6:48 पूर्वाह्न
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति