सितम्बर 21, 2026 2:13 अपराह्न

printer

दूरसंचार विभाग ने फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ को लेकर लोगों को सतर्क किया

दूरसंचार विभाग ने सिमकार्ड को धोखाधड़ी से जारी किये जाने, दूरसंचार पहचानकर्ताओं के दुरूपयोग या आईएमईआई नम्बरों के साथ छेड़छाड़ को लेकर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। विभाग ने दोहराया है कि ऐसा किया जाना एक दंडनीय अपराध है जिसमें तीन साल तक की जेल और 50 लाख रूपये तक का जुर्माना हो सकता है। विभाग ने लोगों से अपना सिमकार्ड किसी ओर के साथ साझा न करने को कहा है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये सिमकार्ड न खरीदें।
 
संचार मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे संचार साथी पोर्टल और मोबाइल एप के जरिये अपने मोबाइल का नियमित रूप से सत्यापन करें। ये प्लेटफार्म उपयोगकर्ताओं को उनके नाम से जारी सभी मोबाइल नम्बरों पर निगरानी रखने सुविधा देता है और अनावश्यक नम्बरों को  ब्लॉक करता है। मंत्रालय ने कहा है कि साइबर धोखाधड़ी में दूरसंचार साधनों के दुरूपयोग को रोकने में यह उपाय महत्वपूर्ण है।