अक्टूबर 13, 2026 9:00 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कल नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश के दौरान बारूदी सुरंग फटने से लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर सहित चार आतंकवादी मारे गए। उनकी पहचान लश्कर के शीर्ष कमांडर मोहम्मद फैज़ान, मोहम्मद इशतियाक, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में हुई है। ये सभी पाकिस्तानी अवैध कब्जे वाले पुंछ जिले के हाजीरा तहसील के मंडला, मडारपुर के निवासी थे।

आतंकवादियों का यह समूह कल दोपहर बाद कृष्णा घाटी सेक्टर के नांगी टकरी इलाके में नियंत्रण रेखा पार करने की फिराक में था, तभी उनका पांव बारूदी सुरंग पर पड़ गया और विस्फोट में चारों आतंकवादियों की मौके पर ही मौत हो गई। विस्फोट का सटीक स्थान नांगी टकरी क्षेत्र में सतवाल-नाकी है, जहां से सीमा पार से आतंकवादी भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हैं।