भारत ने कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक हादसे में तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के दो विद्यार्थियों- मनोज शिवकुमार और श्रीसरन तिरुग्नानासंबंथम की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि इस दुख की घड़ी में वह शोक-संतप्त परिवार के साथ है। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह पार्थिव शरीर को परिवारों तक पहुंचाने के लिए सभी सहायता देने को तैयार है।
News On AIR | सितम्बर 21, 2026 11:48 पूर्वाह्न
भारत ने कनाडा में उड़ान प्रशिक्षण के दौरान एक हादसे में दो विद्यार्थियों की मृत्यु पर शोक जताया