नवम्बर 5, 2026 7:29 पूर्वाह्न

printer

आज एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के सदस्यों से बातचीत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी खेल परिसर में एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के सदस्यों से बातचीत करेंगे। वे इस अवसर पर सभा को संबोधित भी करेंगे।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जिसमें 97 पैरा एथलीटों ने कुल 114 पदक जीते। पदक तालिका में 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य पदक शामिल हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता एथलीट, कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।