युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘माई भारत’ पोर्टल पर ‘खेलो भारत: विनिर्माण से पोडियम फिनिश तक’ क्विज़ का शुभारंभ किया है। इस क्विज़ का उद्देश्य देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए सरकार के प्रयासों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह घरेलू खेल सामग्री विनिर्माण और नवाचार को भी बढ़ावा देता है। मंत्रालय ने कहा कि यह पहल जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल 2026 और 5वें एशियाई पैरा खेल 2026 में देश की भागीदारी और उपलब्धियों को उजागर करती है।
यह क्विज़ नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं, पेशेवरों और खेल प्रेमियों के लिए खुला है। यह इस महीने की 20 तारीख तक खुला रहेगा। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को विनिर्माण और नवाचार से लेकर अंतरराष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता तक, भारत के बढ़ते खेल पारिस्थितिकी तंत्र के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करना है।