मौजूदा चैंपियन भारत ने नौवीं हीरो एशियाई हॉकी चैंपियनशिप का खिताब छठी बार अपने नाम कर लिया है। कल शाम फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से हरा दिया।
हमारे संवाददाता ने बताया कि मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ देशभर में दीपावली के उपहार के रूप में भारत की जीत की खुशी मनाई गई।
हॉकी इंडिया ने विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को तीन लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को डेढ़ लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की है।