राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की प्रगति की समीक्षा की है। इस संबंध में कोलकाता में दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुनील कुमार बर्नवाल ने कहा कि अब केवल लाभार्थियों की संख्या बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराना भी जरूरी है। वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य में करीब चार करोड़ 20 लाख लोगों का पंजीकरण हुआ है और दो लाख 20 हजार लोगों को योजना के तहत इलाज मिला है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
News On AIR | नवम्बर 7, 2026 7:02 पूर्वाह्न
एनएचए ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा की