नवम्बर 8, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील देने की जिम्मेदारी इस्कॉन को सौंपी

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में मिड-डे मील देने की जिम्मेदारी इस्कॉन को सौंपी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। अब राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पीएम पोषण योजना के तहत मिड-डे मील दिया जाएगा। इससे पहले इस्कॉन कोलकाता नगर निगम के तहत आने वाले स्कूलों में ही मिड-डे मील उपलब्ध करा रहा था। अब यह व्यवस्था पूरे राज्य में लागू होगी। इसका मकसद स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।