नवम्बर 8, 2026 6:49 पूर्वाह्न

printer

देश और विदेश में धूमधाम से मनाई जा रही है दीपावली, प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ मनाएंगे त्योहार

रोशनी का त्योहार दीपावली देश और विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार भी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर विजय पाने का संदेश देता है। साथ ही सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को दिवाली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।