कोलंबिया के उत्तरी इलाके में एक सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले में तीन सैनिकों की मौत और करीब 16 अन्य सैनिक घायल हो गए। यह हमला सांता रोजा डेल सुर इलाके में हुआ, जहां कई हथियारबंद गुट सक्रिय हैं। फिलहाल किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। राष्ट्रपति अबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। देश में बढ़ती हिंसा के बीच सरकार ने सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है और विद्रोही गुटों के साथ शांति वार्ता भी रद्द कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबिया में बम और विस्फोटक हमलों की घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
News On AIR | नवम्बर 8, 2026 6:33 पूर्वाह्न
कोलंबिया में सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमला, तीन सैनिकों की मौत और 16 घायल