अमरीकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक व्यापारिक जहाज पर हमला किया है। अमरीकी सेना के अनुसार, जहाज ने समुद्री नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश की और बार-बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुका। इसके बाद जहाज को निष्क्रिय कर दिया गया। अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान की समुद्री नाकेबंदी कर रखी है। वहीं, ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, शनिवार को केशम द्वीप और जास्क बंदरगाह पर धमाके हुए। हालांकि, धमाकों की वजह अभी साफ नहीं है। इस बीच, अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर सीमित हमला किया है। फिलहाल, इलाके में तनाव बना हुआ है। ट्रंप मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर और हमले करने पर विचार कर रहे हैं।
News On AIR | नवम्बर 8, 2026 6:23 पूर्वाह्न
अमरीकी सेना ने ओमान की खाड़ी में व्यापारिक जहाज पर किया हमला