नवम्बर 8, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने देशभर में 3,280 टन मिलावटी और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए

भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण ने देशभर में कार्रवाई करते हुए करीब 3 हजार 280 टन मिलावटी और प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ जब्त किए हैं। इनमें पनीर, घी, दूध और मिठाइयां शामिल हैं। इनकी कीमत करीब 82 करोड़ रुपये है। 1 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में 56 हजार 400 से ज्यादा दुकानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 52 लाइसेंस रद्द किए गए, 11 सौ से ज्यादा लाइसेंस निलंबित किए गए और 300 से ज्यादा दुकानों को सील किया गया। साथ ही, कारोबारियों को 10 हजार से ज्यादा नोटिस जारी किए गए।