पुरुष क्रिकेट में, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेलिंगटन में खेले जा रहे इस मैच में बारिश के कारण देरी हुई और अब मुकाबला 47-47 ओवर का कर दिया गया है। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। सीरीज का तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।
News On AIR | नवम्बर 7, 2026 8:58 पूर्वाह्न
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा एकदिवसीय क्रिकेट मैच: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी