झारखंड के रांची में आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निशा भगत ने फेसबुक लाइव के दौरान ऑनलाइन उत्पीड़न और पुलिस-प्रशासन से जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया था। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मामले की निष्पक्ष जांच और पुलिस की भूमिका की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, परिवार को मदद देने और सात दिनों के भीतर जांच की रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
News On AIR | नवम्बर 8, 2026 7:50 पूर्वाह्न
रांची में आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया