प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। अखबार में लेख के जरिए प्रधानमंत्री ने आडवाणी के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री आडवाणी की मजबूत विचारधारा और गहरी समझ ने उन्हें एक अलग पहचान दी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में श्री आडवाणी के कार्यकाल और पार्टी में उनके योगदान का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने 1991 के लोकसभा चुनाव को याद करते हुए बताया कि उन्होंने श्री आडवाणी का नामांकन पत्र तैयार करने और चुनाव प्रचार में भी मदद की थी। उन्होंने गृह मंत्री के रूप में श्री आडवाणी के कार्यकाल और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में उनके योगदान को भी याद किया। साथ ही, सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई उनकी रथ यात्रा का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने आडवाणी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
News On AIR | नवम्बर 8, 2026 7:52 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को उनके 99वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी