भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की हालिया टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि श्री अंसारी ने 2019 में प्रकाशित एक किताब का हवाला देते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हिंदू राष्ट्रवाद को कम्युनिज्म से बड़ा खतरा मानते थे। श्री त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब वामपंथ और वामपंथी विचारधारा से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि श्री अंसारी की टिप्पणी कांग्रेस की सोच को दर्शाती है।
News On AIR | सितम्बर 21, 2026 1:59 अपराह्न
भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा