सितम्बर 21, 2026 1:10 अपराह्न

printer

सरकार ने कहा- केरलम फिल्म फेस्टिवल में सभी फिल्मों का होगा प्रदर्शन, कांग्रेस नेता शशि थरूर के आरोपों को किया खारिज

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केरल के 18वें अंतरराष्ट्रीय डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में किसी भी फिल्म के प्रदर्शन की अनुमति से इनकार नहीं किया गया है। मंत्रालय ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छह फिल्मों के बारे में अतिरिक्त जानकारी और सिनॉप्सिस मांगे गए हैं। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कुछ फिल्मों के विषय को देखते हुए उन्हें समीक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेजा गया है। श्री थरूर ने आरोप लगाया था कि फेस्टिवल में केरल की 31 फिल्मों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई।