अक्टूबर 14, 2026 9:51 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में बृहत्तर भारत अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे

संस्कृति मंत्रालय आज से नई दिल्ली में ‘बृहत्तर भारत : विश्व में भारत के सांस्कृतिक संबंध’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।

यह सम्मेलन बृहत्तर भारत परिषद की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस सम्मेलन में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में आयोजित ‘बृहत्तर भारत: विश्व भर में भारत के सांस्कृतिक संबंध’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधित करेंगे।

तीन दिन के इस सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधि, राजदूत और विद्वान भारत के साथ दुनिया के विभिन्न देशों के ऐतिहासिक और वर्तमान सांस्कृतिक संबंधों पर विचार-विमर्श करेंगे।