अक्टूबर 14, 2026 7:29 पूर्वाह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय दौरे पर विजयवाड़ा जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज आंध्र प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर विजयवाड़ा जाएंगी। वे आज शाम विजयवाड़ा के श्री कनक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति कल विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का उद्घाटन करेंगी।

यह मेला आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय आयोजित कर रहा है। मेले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वयं सहायता समूहों की 1 हजार पाँच सौ से अधिक महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। वे ग्रामीण उत्पाद, पारंपरिक हस्तशिल्प और क्षेत्रीय खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन करेंगी।