अक्टूबर 14, 2026 7:53 पूर्वाह्न

printer

कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव की धूम, ढाक की गूंज से पूरा शहर

कोलकाता में दुर्गा पूजा उत्सव श्रद्धाभाव के साथ मनाया जा रहा है। आज चतुर्थी है और शहर में हर्षोउल्‍लास का माहौल है। रंग-बिरंगे पंडाल, जगमगाती रोशनी और ढाक की गूंज से पूरा शहर उत्सवमय हो गया है।

पंडालों को अंतिम रूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। बड़ी संख्या में लोग उत्सव का आनंद लेने, पंडालों में घूमने और पूजा की खरीदारी करने के लिए घरों से निकल रहे हैं।

भीड़ की संख्‍या बढ़ने के मद्देनजर पुलिस और स्थानीय प्रशासन यातायात व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्‍यक कदम उठा रहे हैं।

दुर्गा पूजा केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि खुशी, परंपरा और आपसी मेलजोल का अवसर है। चतुर्थी के साथ ही शहर रोशनी से जगमगा उठा है और मां दुर्गा के आगमन तथा इस उत्सव को लेकर लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।