अक्टूबर 23, 2026 8:54 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा-एथलीटों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले पैरा-एथलीटों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने थुलसिमथी मुरुगेसन, भावना चौधरी, पूजा जत्यान, हरविंदर सिंह, विजय सुंडी, नितेश कुमार, प्रमोद भगत, जेहान दोराब मदान, शुभम वाधवा को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवीन शिवकुमार, नित्या श्री सुमति सिवन, हनी को भी पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर संदीप कुमार की तारीफ की। श्री मोदी ने कहा कि यह और भी खास है क्योंकि यह एशियाई पैरा खेलों में भारत का 100वां मेडल है। उन्होंने अजय कुमार को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सभी खिलाडियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला