नए शामिल किए गए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने भारत के लिए तीसरा पदक पक्का किया। उन्होंने महिलाओं की 60 किलोग्राम ट्रेडिशनल एम.एम.ए. स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में आज उनका मुकाबला सिंगापुर की तेओ हुई हून से होगा। सेमीफाइनल में जीत या हार, दोनों ही स्थिति में सुचिका का कम से कम कांस्य पदक तय है।
News On AIR | सितम्बर 21, 2026 12:21 अपराह्न
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तरियाल ने भारत का तीसरा पदक पक्का किया, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने दी बधाई
केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीतने पर सुचिका तारियाल को बधाई दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मांडविया ने कहा कि देश को इस स्पर्धा में पहली बार यह पदक मिला है। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया।