क्षेत्रीय

जून 30, 2026 8:30 अपराह्न

views 46

रेलवे ने 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से मानसी-सहरसा खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दी

रेलवे ने करीब 500 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी मध्य रेलवे के 44 किलोमीटर से अधिक लंबे मानसी-सहरसा खंड के दोहरीकरण को मंजूरी दे दी है। परियोजना से लाइन की क्षमता बढ़ेगी, परिचालन दक्षता में सुधार होगा और यात्रियों और माल ढुलाई की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकेगा। मानसी-सहरसा खंड वर्तमान में मानसी-सार...

जून 30, 2026 8:17 अपराह्न

views 43

मणिपुर: असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने विस्थापित लोगों के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण अभियान चलाया

मणिपुर में असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने सिविल प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग के साथ मिलकर आज कामजोंग ज़िले के फ़ाइकोह, शांगखालोक और अलोयो गांवों में म्यांमा से विस्थापित हुए लोगों के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग चालीस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। इस अभियान में...

जून 30, 2026 8:11 अपराह्न

views 64

दिल्‍ली: हमारे स्‍मारक, हमारा गौरव योजना के अंतर्गत मुख्‍यमंत्री स्‍मारक अभिग्रहण योजना की शुरुवात

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने राजधानी की ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा विकास के लिए दो महत्‍वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। उन्‍होंने बताया कि दिल्‍ली सरकार हमारे स्‍मारक, हमारा गौरव योजना के अंतर्गत दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री स्‍मारक अभिग्रहण योजना और दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री विरासत नव...

जून 30, 2026 7:23 अपराह्न

views 38

कल से दिल्‍ली ईवी पॉलिसी-2026 होगी लागू: मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बताया कि कल से दिल्‍ली ईवी पॉलिसी-2026 लागू होने जा रही है। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि यह नीति केवल इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रोत्‍साहन देने तक सीमित नहीं है, बल्कि मार्च 2030 तक परिवहन व्‍यवस्‍था में संरचनात्‍मक बदलाव, चार्जिंग अवसंरचना के विस्‍तार और विभिन्‍न वाहन...

जून 30, 2026 6:17 अपराह्न

views 39

हूल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रांची सहित झारखंड में हूल क्रांति के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

हूल दिवस के अवसर पर आज राजधानी रांची सहित झारखंड में हूल क्रांति के नायकों - सिद्धू - कान्हू:, चांद-भैरव और फूलो-झानो को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन में पुष्पाजंलि अर्पित की, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिद्धू - ...

जून 30, 2026 6:07 अपराह्न

views 49

नई व्यवस्था के अंतर्गत उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड को कल से समाप्त कर दिया जाएगा

उत्तराखंड की मदरसा शिक्षा व्यवस्था में कल से एक बड़ा परिवर्तन प्रभावी होगा। नई व्यवस्था के अंतर्गत उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड को समाप्त कर दिया जाएगा। राज्य में अल्पसंख्यकों के सभी शैक्षणिक संस्थान नए ढांचे के अंतर्गत संचालित होंगे।   उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड, उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड अधिनियम 20...

जून 30, 2026 6:07 अपराह्न

views 39

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की खबरों का खंडन किया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड-आईओसीएल ने हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की खबरों का खंडन किया है। कंपनी  ने कहा कि यह घटना हल्दिया रिफाइनरी में नहीं बल्कि पास के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान के दक्षिणी गेट के पास हुई थी। कंपनी ने कहा कि हल्दिया रिफाइनरी पूरी तरह से सुरक्षित और सामान्य रूप से काम कर रही है औ...

जून 30, 2026 5:39 अपराह्न

views 28

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय संसदीय दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अंतराष्ट्रीय संसदीय दिवस के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र जन-प्रतिनिधित्व, संवाद और जनभागीदारी की मजबूत नींव पर आधारित है। उन्होंने कहा कि यह दिवस लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जन...

जून 30, 2026 5:03 अपराह्न

views 31

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत ने मंगलुरु तट के पास मंजू माथा से 6 मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत ने मंगलुरु तट के पास एक समुद्री खोज और बचाव अभियान में,  मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका- मंजू माथा से छह मछुआरों को बचाया है। बल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कल खराब मौसम में इस नौका को नुकसान पहुंचने और उसमें पानी भर जाने के बाद सभी जीवित बचे लोगों को रिमोट से संचा...

जून 30, 2026 3:08 अपराह्न

views 1.3K

महाराष्ट्र में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (SIR) शुरू

महाराष्ट्र में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन - एसआईआर शुरू हो गया है। बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाता रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए सत्यापन अभियान शुरू किया है। एक महीने तक चलने वाला यह अभियान 29 जुलाई तक जारी रहेगा। बीएलओ पहले से भरे हुए गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, मतदाताओ...