मणिपुर में असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने सिविल प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग के साथ मिलकर आज कामजोंग ज़िले के फ़ाइकोह, शांगखालोक और अलोयो गांवों में म्यांमा से विस्थापित हुए लोगों के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग चालीस अधिकारी और सुरक्षाकर्मी शामिल हुए। इस अभियान में करीब पाँच सौ विस्थापित लोगों की पहचान और पुष्टि की गई तथा उनका बायोमेट्रिक पंजीकरण किया गया। ‘ऑपरेशन एंकर’ के दूसरे चरण के तहत चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सीमा प्रबंधन को मज़बूत करना और साथ ही व्यवस्थित मानवीय सहायता सुनिश्चित करना है।
News On AIR | जून 30, 2026 8:17 अपराह्न
मणिपुर: असम राइफल्स की एक संयुक्त टीम ने विस्थापित लोगों के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण अभियान चलाया