सितम्बर 1, 2026 7:51 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी आज तेज बारिश की संभावना है।

विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है। दिल्ली में आज दोपहर के समय हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान लगाया है।