जून 30, 2026 3:08 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन (SIR) शुरू

महाराष्ट्र में आज से मतदाता सूची का विशेष गहन संशोधन – एसआईआर शुरू हो गया है। बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाता रिकॉर्ड को अपडेट करने के लिए सत्यापन अभियान शुरू किया है।
एक महीने तक चलने वाला यह अभियान 29 जुलाई तक जारी रहेगा। बीएलओ पहले से भरे हुए गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, मतदाताओं के विवरण का सत्यापन करेंगे और घरों से अद्यतन जानकारी एकत्र करेंगे।
 
मतदाता सूची का मसौदा 5 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा, जिसके बाद दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।