जून 30, 2026 5:03 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत ने मंगलुरु तट के पास मंजू माथा से 6 मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज सचेत ने मंगलुरु तट के पास एक समुद्री खोज और बचाव अभियान में,  मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका- मंजू माथा से छह मछुआरों को बचाया है। बल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कल खराब मौसम में इस नौका को नुकसान पहुंचने और उसमें पानी भर जाने के बाद सभी जीवित बचे लोगों को रिमोट से संचालित लाइफबॉय की मदद से बचाया गया। बल ने बताया कि जीवित बचे लोगों को चिकित्सा सहायता और स्थानीय अधिकारियों को सौंपने के लिए न्यू मंगलुरु लाया जा रहा है।
 
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह अभियान, समुद्र में जीवन की रक्षा के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री आपात स्थितियों से निपटने में तटरक्षक कर्मियों के साहस, प्रशिक्षण और व्यावसायिकता के साथ आधुनिक तकनीक के प्रभावी समन्वय को दर्शाता है। 

एक समुद्री खोज और बचाव अभियान में,  मछली पकड़ने वाली भारतीय नौका- मंजू माथा से छह मछुआरों को बचाया है। बल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कल खराब मौसम में इस नौका को नुकसान पहुंचने और उसमें पानी भर जाने के बाद सभी जीवित बचे लोगों को रिमोट से संचालित लाइफबॉय की मदद से बचाया गया। बल ने बताया कि जीवित बचे लोगों को चिकित्सा सहायता और स्थानीय अधिकारियों को सौंपने के लिए न्यू मंगलुरु लाया जा रहा है।