जून 30, 2026 6:07 अपराह्न

printer

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की खबरों का खंडन किया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड-आईओसीएल ने हल्दिया रिफाइनरी में आग लगने की खबरों का खंडन किया है। कंपनी  ने कहा कि यह घटना हल्दिया रिफाइनरी में नहीं बल्कि पास के एक औद्योगिक प्रतिष्ठान के दक्षिणी गेट के पास हुई थी। कंपनी ने कहा कि हल्दिया रिफाइनरी पूरी तरह से सुरक्षित और सामान्य रूप से काम कर रही है और सभी सुरक्षा तथा परिचालन प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। इंडियन ऑयल एक जिम्मेदार  उद्योग होने के नाते आग बुझाने में हर संभव सहायता और सहयोग प्रदान कर रहा है।