अंतरराष्ट्रीय

नवम्बर 22, 2026 10:16 पूर्वाह्न

views 31

ईरान के उप विदेश मंत्री काज़िम गरीबाबादी ने ईरान पर अमरीका की नाकेबंदी को शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया

ईरान के उप विदेश मंत्री काज़िम गरीबाबादी ने ईरान पर अमरीका की ओर से लगाई गई नाकेबंदी को शत्रुतापूर्ण कार्रवाई बताया है। उन्होंने चेतावनी दी कि आर्थिक घेराबंदी तोड़ने के लिए तेहरान सभी आवश्यक कदम उठाएगा। ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत अभी शुरू नहीं...

नवम्बर 22, 2026 10:11 पूर्वाह्न

views 39

फिनलैंड की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में रूस के मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला

फिनलैंड की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में कलिनिनग्राद जा रहे रूस के मालवाहक जहाज पर कल ड्रोन से हमला किया गया। हमले से जहाज में आग लग गई और वह बहकर फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया।    फिनलैंड के सुरक्षा बलों ने आशंका जताई है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ हो सकता है। हालांकि, यूक्रेन ने अभी ...

नवम्बर 22, 2026 10:05 पूर्वाह्न

views 36

ईरान की आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर-आई.आर.जी.सी. ने बहरीन में अमरीकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमला करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में अमरीकी पैट्रियट वायु रक्षा प्रणाली के दो रडार को निशाना बनाया गया।    आई.आर.जी.सी. ने अल-रिफा और अवाली सैन्य ठिकानों पर मौजूद अमरीकी सैन्य ठिकानों को न...

नवम्बर 21, 2026 9:18 अपराह्न

views 25

यमन में बढ़ते संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताते हुए सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने की अपील की

यमन और उसके आसपास बढ़ते संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र ने गहरी चिंता व्यक्त की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप-प्रवक्ता फरहान हक ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। सभी पक्षों को संघर्ष के...

नवम्बर 21, 2026 9:06 अपराह्न

views 25

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह कल से दो दिन की भारत यात्रा पर, पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह कल से दो दिन की भारत यात्रा पर रहेंगे। इस वर्ष मार्च में पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। वह कल नई दिल्ली पहुंचने पर  विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे। नेपाल के प्रधानमंत्री अगले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे और प्रधा...

नवम्बर 21, 2026 9:01 अपराह्न

views 20

इराक के पावर प्लांट में धमाका, चार की मौत, 35 घायल

इराक के दक्षिणी हिस्से में आज सवेरे एक विद्युत केंद्र में आग लगने से चार लोगों की मृत्‍यु हो गई और 35 घायल हुए। इसमें अधिकतर पीड़ित आसपास के घरों में रहने वाले हैं, जिन्हें जलने और धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई। आपातकालीन दलों के दुर्घटना स्‍थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रधानमंत्री अली अ...

नवम्बर 21, 2026 11:57 पूर्वाह्न

views 217

शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यूएई में सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों से की बातचीत

शिक्षामंत्री प्रह्लाद जोशी ने संयुक्त अरब अमीरात में केन्‍द्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से मान्यता-प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की है। दुबई में कल आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अमीरात में शिक्षा में भारतीय स्कूलों के योगदान की सराहना की। अमी...

नवम्बर 21, 2026 9:37 पूर्वाह्न

views 53

पेरू के मध्यवर्ती हिस्से में आज सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया

पेरू के मध्यवर्ती हिस्से में आज सुबह 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र एंडीज पर्वतमाला के जुनिन क्षेत्र में जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके झटके राजधानी लीमा में भी महसूस किए गए। भूकंप से बचने के लिए लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए।   भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति क...

नवम्बर 21, 2026 9:37 पूर्वाह्न

views 113

अमरीका उन कंपनियों पर भारी कर लगा सकता है, जो देश से बाहर डेटा सेंटर स्थापित करेंगी: डॉनल्‍ड ट्रम्प

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अमरीका उन कंपनियों पर भारी कर लगा सकता है, जो देश से बाहर डेटा सेंटर स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा कि एआई और इससे जुड़ी प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में अमरीका को चीन पर अपनी वरीयता बनाए रखनी होगी। श्री ट्रम्प ने एशिया की चार दिन की यात्रा से लौटन...

नवम्बर 21, 2026 9:30 पूर्वाह्न

views 207

पेट्रोलियम और गैस पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई आयोजित

पेट्रोलियम और गैस पर भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की छठी बैठक कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय तथा नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने भाग लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने दि्वपक्षीय उर्जा सहयोग के क...