इराक के दक्षिणी हिस्से में आज सवेरे एक विद्युत केंद्र में आग लगने से चार लोगों की मृत्यु हो गई और 35 घायल हुए। इसमें अधिकतर पीड़ित आसपास के घरों में रहने वाले हैं, जिन्हें जलने और धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई। आपातकालीन दलों के दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। प्रधानमंत्री अली अल-ज़ैदी ने विद्युत केंद्र में हुए विस्फोट के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।
News On AIR | नवम्बर 21, 2026 9:01 अपराह्न
इराक के पावर प्लांट में धमाका, चार की मौत, 35 घायल