तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। सम्मेलन में, वैश्विक तापमान वृद्धि के मुख्य कारण जीवाश्म ईंधन को मानने को लेकर गहरे मतभेद थे। जीवाश्म ईंधन, जलवायु वित्त और अन्य प्रमुख मुद्दों पर असहमति के कारण समझौता नहीं हो सका। 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने तुर्किये-ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को, जीवाश्म ईंधन का उल्लेख न होने के कारण अस्वीकार कर दिया। इनमें रूस और सऊदी अरब भी शामिल थे। हालांकि, कई देशों ने आम सहमति तक पहुंचने का समर्थन किया और अनिच्छा से ही सही, प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
जीवाश्म ईंधन पूरे वार्ता के दौरान सबसे बड़ा मुद्दा रहा। सऊदी अरब और अन्य प्रमुख तेल उत्पादक देशों ने अंतिम दस्तावेज में इस मुद्दे को शामिल करने के खिलाफ लॉबिंग की। कॉप-31 के नाम वाली दो सप्ताह की वार्ता अपने निर्धारित समय से लगभग 48 घंटे अधिक चली, जिससे यह अब तक की सबसे लंबी वार्ता बन गई।