नवम्बर 23, 2026 6:31 पूर्वाह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री अयोध्या-जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अयोध्या और नेपाल के जनकपुरधाम के बीच नई साप्ताहिक रेल सेवा को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय रेलवे की ओर से शुरू की जा रही इस रेल सेवा का नाम सरयू-कमला एक्सप्रेस रखा गया है। यह रेल सेवा रामायण से जुड़े दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ेगी। जनकपुरधाम माता सीता की जन्मस्थली और अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि के रूप में विशेष धार्मिक महत्व रखते है। इस पहल से दोनों देशों के यात्रियों को इन प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों तक बेहतर रेल संपर्क सुविधा मिलेगी। यह भारत और नेपाल की साझा सभ्यतागत विरासत को भी मजबूती करेगी। यह रेल सेवा सीमा पार संपर्क, धार्मिक पर्यटन और भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने की दिशा में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण कदम है।