नवम्बर 23, 2026 6:21 पूर्वाह्न

printer

अभय सिंह शुक्ला और आकांक्षा सालुंखे ने जीती राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप

अभय सिंह शुक्‍ला और आकांक्षा सालुंखे ने इस वर्ष का राष्‍ट्रीय स्क्‍वैश चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है। मुम्‍बई के ऑटर्स क्‍लब में कल सम्‍पन्‍न हुई राष्‍ट्रीय स्क्‍वैश चैंपियनशिप 2026 में अभय और आकांक्षा ने पुरूष और महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। यह सीनियर स्‍क्‍वैश चैंपियनशिप का 82वां संस्‍करण था। 
 
इस चैंपियनशिप में शीर्ष वरीयता प्राप्‍त अभय सिंह ने पुरूष सिंग्‍लस के फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्‍त वीर चोटरानी को 3-0 से पराजित किया। विश्‍व में 26वीं वरीयता प्राप्‍त अभय का यह तीसरा सीनियर राष्‍ट्रीय खिताब है। अभय ने लगातार पाचवें वर्ष फाइनल में जगह बनाई। अभय ने एशियाई खेल 2026 में रजत पदक अपने नाम किया था। इस बीच, आकांक्षा सालुंखे ने पहली बार महिला सीनियर राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता है। 
इससे पहले, आकांक्षा ने दो बार फाइनल में जगह बनाई थी।