नवम्बर 23, 2026 6:18 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में कल एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जिले के मुसिरी के पास उस समय हुई, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। एक ही परिवार के करीब दस लोग नमक्कल जिले में पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल दो लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच की जा रही है।