नवम्बर 22, 2026 10:11 पूर्वाह्न

printer

फिनलैंड की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में रूस के मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला

फिनलैंड की खाड़ी के पूर्वी हिस्से में कलिनिनग्राद जा रहे रूस के मालवाहक जहाज पर कल ड्रोन से हमला किया गया। हमले से जहाज में आग लग गई और वह बहकर फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया।    फिनलैंड के सुरक्षा बलों ने आशंका जताई है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ हो सकता है। हालांकि, यूक्रेन ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कलिनिनग्राद के गवर्नर अलेक्सेई बेसप्रोज्वानिख ने बताया कि हमले में दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।

इस घटना से क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर कोई खतरा नहीं है। स्पार्टा-2 नाम के इस जहाज पर वर्ष 2022 में अमरीका और इस वर्ष यूक्रेन ने प्रतिबंध लगाए थे। यूक्रेन और अमरीकी सरकारों के अनुसार, इसका संचालन एक रूसी कंपनी करती है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, इसकी स्थापना 2011 में रूस के रक्षा मंत्रालय के अधीन की गई थी और वर्ष 2015 से यह सैन्य निर्माण क्षेत्र में काम कर रही है। फिनलैंड के सीमा अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में विमान और समुद्री यातायात पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए गए हैं।